Friday, July 29, 2016

आज बड़े दिनों बाद मुलाकात हुई हिंदी से

आज बड़े दिनों बाद मुलाकात हुई हिंदी से,
कहने को तो रोज़ यही बोलते हैं, पर अचानक अहसास हुआ,
की कितनी गैर हो गयी है हमारी हिंदी |

हर दूसरा शब्द या तो अकरयोनीम है या स्लैंग,
कहते थे गालियां मात्र भाषा में ही अछि लगती हैं ,
पर अब वो भी इम्पोर्ट होने लगी हैं |

सब्द जैसे टोह लेना, मोह लेना , नतमस्तक होना या गदगद होना,
पर शायद ये सब किताबी हिंदी ही रह गयी है |
पर इस अंओरिजिनल वर्ल्ड में कुछ ओरिजिनल का मज़्ज़ा कुछ और है |

आज बड़े दिनों बाद मुलाकात हुई हिंदी से |

No comments:

Post a Comment